सम्बंधित जानकारी
- रोमांस के मामले में किसी से पीछे नहीं प्रियंका-निक, पिक्चर शेयर कर दिया प्यार का सबूत
- रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' का धमाकेदार वीडियो हुआ वायरल
- शादी के बाद एक्स-बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण
- अंधाधुन और बधाई के हिट होते ही आयुष्मान को आया बड़ी फिल्म का ऑफर, नुसरत भरुचा होंगी हीरोइन
- क्या आपको भी है इंतज़ार 'सेक्रेड गेम्स 2' का? तो यह खबर है आपके लिए
वरुण धवन करेंगे गोविंदा की इस सुपरहिट फिल्म का रीमेक
जब गोविंदा के अच्छे दिन थे तब उन्होंने वरुण धवन के पिता डेविड धवन के साथ कई हिट फिल्में दी। दोनों की नंबर वन सीरिज वाली फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की। इसमें से एक थी कुली नं 1, जिसका अब रिमेक बनने जा रहा है।
डेविड धवन अब अपनी नंबर वन सीरिज को फिर से बनाने जा रहे हैं। शुरुआत कुली नं 1 से हो रही है। गोविंदा की जगह वरुण धवन लेंगे जो गोविंदा जैसा ही अभिनय करते हैं। यह फिल्म जल्दी ही शुरू होने वाली है। फिल्म के लिए हीरोइन ढूंढी जा रही है।
कुली नंबर वन 1995 में रिलीज हुई थी। इसके गाने हिट हुए थे और फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। यही कारण है कि इस फिल्म का रीमेक बनाया जा रहा है। डेविड अपनी ही फिल्म का रिमेक आज के दर्शकों की पसंद के अनुरूप बनाएंगे।
डेविड के निर्देशन में वरुण ने 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' की है और दोनों ही फिल्में सफल रही हैं। जुड़वा 2 सलमान खान की जुड़वा का रिमेक थी।
वरुण का करियर सुनहरे दौर से गुजर रहा है। आज तक उनकी कोई फिल्म फ्लॉप नहीं हुई है। उनकी हर फिल्म ने कीमत वसूली है या जोरदार कमाई की है।
