शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया बोल्ड फोटो, लोगों ने ऐसा न करने की दी सलाह
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 17 दिसंबर 2021 (11:47 IST)

सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने शेयर किया बोल्ड फोटो, लोगों ने ऐसा न करने की दी सलाह

Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी मुखर हैं। अपने भाई की मृत्यु को लेकर उन्होंने कई सवाल खड़े किए हैं। फैंस से सपोर्ट मांगा है। भाई के लिए न्याय मांगा है। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी सपोर्ट मिला है। 
श्वेता अक्सर अपने परिवार या सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं और फैंस से संपर्क में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसी तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दी है जिसे देख लोग चौंक गए। 
 
फोटो में श्वेता समुंदर किनार रेत पर बैठी हैं। मरून कलर की ब्रालेट में वे बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका यह फोटो देख कई लोगों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी है। 
कई लोग भड़क गए हैं। दूसरी ओर कई लोगों ने इस फोटो को पसंद भी किया है और श्वेता की न्याय मांगने की मुहिम की तारीफ भी की है। 
 
हालांकि जब कमेंट्स मिले-जुले आने लगे तो कमेंट्स को लिमिटेड कर दिया गया। श्वेता सिंह कीर्ति ने फोटो के साथ अपनी पसंदीदा कविता भी शेयर की है। 
ये भी पढ़ें
कितने ब्वॉयफ्रेंड थे? : मजेदार है जोक