• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sultan, Salman Khan, Ali Abbas Zafar, Arjun Kapoor
Written By

हो गई भारी भूल... ठुकरा दी 'सुल्तान'!

सुल्तान
अली अब्बास जफर जब 'गुंडे' बना रहे थे तब वे 'सुल्तान' की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे थे। 'गुंडे' में अर्जुन कपूर भी थे। सुल्तान के निर्देशक ने अर्जुन को 'सुल्तान' के बारे में बताया और फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। अर्जुन को विषय में दम नजर नहीं आया। उन्हें कुश्ती पर आधारित फिल्म खास पसंद नहीं आई और उन्होंने ऑफर ठुकरा दिया। 
बाद में यह फिल्म सलमान को ऑफर हुई। सोच-विचार कर उन्होंने फिल्म स्वीकार ली। फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की और आज शायद अर्जुन पछता रहे होंगे कि एक हिट फिल्म उनके हाथ से निकल गई। 
 
विचारणीय प्रश्न यह है कि यदि अर्जुन कपूर 'सुल्तान' करते तो क्या यह फिल्म इतनी सफल होती? 
 
वैसे अर्जुन कपूर का कहना है कि इस बात में सच्चाई नहीं है और उन्हें 'सुल्तान' कभी ऑफर नहीं हुई। 
 
ये भी पढ़ें
OMG : सलमान का धमाका... 1000 करोड़ रु. की डील!