सम्बंधित जानकारी
- Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
- एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह
- 'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा, या मैं', दर्द और एक्शन से भरा इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज
- दुबई में बर्थडे मनाने गई जैस्मिन भसीन अस्पताल में भर्ती, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट
- चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली पर कलह, एक्टर ने चाची पर लगाया कब्जा करने का आरोप, मांगा न्याय
राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज
पोर्नोग्राफी मामले से जुड़ी कानूनी कार्यवाही में न्याय का इंतज़ार करते हुए राज कुंद्रा को अब पांच साल हो चुके हैं। अभिनेता और व्यवसायी राज कुंद्रा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए न्याय मिलने में हो रही देरी पर अपनी निराशा जाहिर की।
राज कुंद्रा ने कहा कि हर बार जब उनका मामला अंतिम सुनवाई या सुरक्षित आदेश की स्थिति तक पहुंचता है, तब संबंधित न्यायाधीश का तबादला या पदोन्नति हो जाती है, जिसके बाद पूरी प्रक्रिया नए न्यायाधीश के सामने फिर से शुरू करनी पड़ती है।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राज कुंद्रा ने लिखा, पांच साल हो गए। अब भी न्याय का इंतजार है। हर बार जब मेरा मामला अंतिम सुनवाई या सुरक्षित आदेश की स्थिति तक पहुंचता है, न्यायाधीश का तबादला या प्रमोशन हो जाता है और पूरा मामला नए न्यायाधीश के सामने फिर से शुरू करना पड़ता है। प्रक्रिया रीसेट हो जाती है, खर्च बढ़ता जाता है और समय लगातार निकलता जा रहा है।
Five years. Still waiting for justice.
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) June 28, 2026
Every time my case reaches the stage of a final hearing or a reserved order, the judge is transferred or promoted, and the matter starts all over again before a new Judge.
The process resets. The costs keep rising. Time keeps passing.
If…
राज कुंद्रा ने उन आम नागरिकों के प्रति भी अपनी संवेदना व्यक्त की, जो सीमित संसाधनों के बावजूद वर्षों तक न्याय के लिए संघर्ष करते रहते हैं। उन्होंने लिखा, अगर यह सब मेरे लिए इतना थकाने वाला है, तो सोचिए उन अनगिनत आम लोगों पर क्या बीतती होगी, जिनके पास लगातार लड़ते रहने के लिए पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। न्याय में देरी केवल कानूनी समस्या नहीं रह जाती, बल्कि यह एक मानवीय समस्या बन जाती है।
हालांकि, इन परिस्थितियों के बावजूद राज कुंद्रा ने भारतीय न्याय व्यवस्था पर अपना भरोसा कायम रखा है। उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है, लेकिन व्यवस्था को ऐसा समाधान निकालना चाहिए जिससे न्यायिक तबादलों के कारण वर्षों से चल रही सुनवाई और कार्यवाही हर बार शून्य से शुरू न करनी पड़े।
उन्होंने अपनी पोस्ट का समापन इन शब्दों के साथ किया, "न्याय इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि आपको कितनी बार फिर से शुरुआत करने के लिए मजबूर किया जाता है। #Sabr #Waheguru"
गौरतलब है कि वर्ष 2021 में राज कुंद्रा पर मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से अश्लील सामग्री के वितरण का आरोप लगाया गया था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार कर 63 दिनों तक आर्थर रोड जेल में रखा गया था। राज कुंद्रा लगातार यह दावा करते रहे हैं कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया और अदालत में अब तक उनके खिलाफ कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है। बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन मामला अभी भी न्यायालय में लंबित है।
इससे पहले भी राज कुंद्रा ने मीडिया की उन रिपोर्टों पर नाराजगी जताई थी, जिनमें उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी का नाम उनके कानूनी मामले से जोड़ा गया था। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा था कि उनका परिवार हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है और वे चाहते हैं कि ध्यान केवल अदालत के फैसले और कानूनी प्रक्रिया पर रहे, न कि बेबुनियाद अटकलों पर।
