सम्बंधित जानकारी
- एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह
- 'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा, या मैं', दर्द और एक्शन से भरा इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज
- दुबई में बर्थडे मनाने गई जैस्मिन भसीन अस्पताल में भर्ती, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट
- चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली पर कलह, एक्टर ने चाची पर लगाया कब्जा करने का आरोप, मांगा न्याय
- किसिंग सीन के दौरान बेकाबू हो गई थीं कंगना रनौट, काट लिए थे वीर दास के होंठ! पत्रकार के दावे पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया
रवि किशन भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक एक बड़ा नाम है। वह एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी अपनी तगड़ी छाप छोड़ चुके हैं। लेकिन इस मुकाम तक पहुंचना रवि किशन के लिए आसान नहीं था। रवि किशन ने हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुए अनोखे और हाई-स्टेक्स रियलिटी शो 'अलायंस' में हिस्सा लिया है।
दिलचस्प बात यह है कि इस शो में वह अकेले नहीं, बल्कि अपनी बेटी रीवा किशन के साथ एक जोड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं। अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे इस शो के पहले ही एपिसोड में रवि किशन का एक बेहद भावुक और प्रेरक रूप देखने को मिला, जहां उन्होंने अपने तीन दशक से लंबे फिल्मी सफर के कड़वे सच और संघर्षों को उजागर किया।
रवि किशन ने बताया कि 90 के दशक में जब वे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब उन्हें लगातार नकारा जा रहा था। उन्होंने अपने दर्द को साझा करते हुए कहा, 90 के दशक में नए-नए स्टार्स बनते जा रहे थे। मैं उन्हें देखता था और सोचता था कि मेरी आवाज अच्छी है, मैं पूरी तरह प्रशिक्षित हूं, मुझे घुड़सवारी, फाइट, उर्दू, हिंदी, सब कुछ आता है। मैंने थिएटर किया है, मैं एक डांसर हूं। मेरी पूरी तैयारी थी, इसके बावजूद मैं देख रहा था कि मैं पीछे रह गया और बाकी सब आगे निकल गए।
34 साल का लंबा इंतजार और अटूट विश्वास
आज भले ही रवि किशन भोजपुरी सिनेमा के 'महानायक' और बॉलीवुड व ओटीटी के एक बेहद लोकप्रिय अभिनेता माने जाते हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने में उन्हें पूरे 34 साल लग गए। रवि किशन ने शो में बताया कि वे हमेशा आशावादी थे और उन्हें खुद पर भरोसा था। वे जानते थे कि यदि दूसरों का समय आ सकता है, तो उनका भी समय जरूर आएगा, लेकिन उन्हें इस बात का कतई अंदाजा नहीं था कि उनकी इस बड़ी सफलता को आने में 34 साल का लंबा वक्त लग जाएगा।
जब रवि किशन को आखिरकार बड़ी व्यावसायिक और क्रिटिकल सफलता मिली, तो पासा पूरी तरह पलट गया। उन्होंने याद किया कि कैसे एक ही साल में उन्होंने 'बेस्ट एक्टर' के सभी प्रमुख अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। रवि किशन ने मुस्कुराते हुए कहा, मैं आखिरकार उन सभी मंचों और इवेंट्स पर गया, जहां लोग मुझे कभी आमंत्रित नहीं करते थे और हमेशा मुझे ठुकरा दिया करते थे। एक समय था जब किसी को यकीन नहीं था कि मैं कभी जीवन में कुछ बड़ा हासिल कर पाऊंगा।
वर्तमान समय में रवि किशन के करियर का ग्राफ सबसे ऊंचे मुकाम पर है। हाल ही में आई किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' में एक पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में उनके अभिनय की देश-विदेश में जमकर सराहना हुई। समीक्षकों से लेकर आम जनता तक ने उनके काम को मास्टरक्लास बताया। इसके साथ ही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'मामला लीगल है' में वकील और जज की भूमिका में उनके कॉमिक टाइमिंग और कड़क अंदाज को भी बेहद पसंद किया गया है। आने वाले समय में वे 'मिर्जापुर: द मूवी' में भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देने वाले हैं।
