1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Star Plus is bringing a special celebration on Rakshabandhan which shows will be mixed

Star Plus is bringing a special celebration on Rakshabandhan which shows will be mixed

Rakshabandhan 2024
Rakshabandhan 2024: स्टार प्लस दर्शकों को कई तरह की इमोशंस का एहसास कराने वाले दिलचस्प और अनोखे कंटेंट की पेशकश के लिए जाना जाता है। चैनल के पास एंटरटेनमेंट और सशक्तीकरण दोनों के लिए डिज़ाइन किए गए शो की एक बेहतरीन लाइनअप है। इनमें अनुपमा, गुम है किसी के प्यार में, ये रिश्ता क्या कहलाता है, उड़ने की आशा, माटी से बंधी डोर, झनक, दिल को तुमसे प्यार हुआ, एडवोकेट अंजली अवस्थी और ये है चाहतें शामिल हैं। 
 
शोज की कहानी फैमिली ड्रामा और रोमांस पर केंद्रित हैं, जिन्हें दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। तीज के खास जश्न के बाद, स्टार प्लस अब रक्षाबंधन के लिए कई तरह के जश्न की पेशकश कर रहा है। इस त्यौहार पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और बदले में भाई अपनी बहनों की रक्षा और देखभाल करने का वादा करते हुए उन्हें कोई तोहफा देते हैं।
 
रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को स्टार प्लस अपने दर्शकों के लिए एक रोमांचक खबर लेकर आया है। वे शो का एक खास मिश्रण प्रसारित करेंगे- दिल को तुमसे प्यार हुआ, उड़ने की आशा, और ये रिश्ता क्या कहलाता है-अनुपमा। हमारे पसंदीदा किरदारों-अनुपमा, अभिरा, अरमान, सैली, सचिन, चिराग और दीपिका को रक्षाबंधन के जश्न को और भी खास बनाते देखना खास होगा। ऐसे में हम भी आपकी तरह इन शानदार पलों को देखने के लिए उत्साहित हैं।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हरभजन सिंह ने चंदू चैंपियन के लिए की कार्तिक आर्यन की तारीफ, फिल्म को बताया प्रेरणादायक