साउथ सुपरस्टार अजित कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम का निधन | south actor ajith kumars father p subramaniam passes away
Photo Credit : Twitter
पोस्ट में लिखा है, अजित कुमार और उनके दो भाईयों - अनूप और अनिलके पिता का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। कई मेडिकल पेशेवरों, विशेषकर पक्षाघात से कमजोर होने के कारण पिछले चार साल से उनकी जो देखभाल की गई और मेडिकल पेशेवरों से जो सहयोग मिला, उसके लिए हम उनके आभारी है।
एक्टर के परिवार ने कहा, वे निजी तौर पर शोक मनाना चाहेंगे। पी सुब्रमण्यम के निधन की खबर सामने आते ही पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री से सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं।
बता दें कि अजीत कुमार के पिता पी सुब्रमण्यम पलक्कड़ केरल से ताल्लुक रखते थे। बताया जा रहा है कि अजित कुमार इन दिनों यूरोप में हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
