• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sonakshi sinha get troll on social media for riding bike on busy traffic
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (14:11 IST)

बुलेट चलाकर करीना कपूर के शो पर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

बुलेट चलाकर करीना कपूर के शो पर पहुंचीं सोनाक्षी सिन्हा, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल - sonakshi sinha get troll on social media for riding bike on busy traffic
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोलर्स का सामना कर चुकी हैं। वह कभी अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तो कभी बयानों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। इस बार सोनाक्षी सिन्हा मुंबई की सड़कों पर बुलेट बाइक चलाने की वजह से जमकर ट्रोल हो रही हैं।


दरअसल, सोनाक्षी सिंन्हा हाल ही में करीना कपूर के रेडियो शो 'वॉट वीमेन वॉन्ट' पर बुलेट बाइक चलाकर पहुंची थी। सोनाक्षी का बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा का दबंग अंदाज देखने को मिल रहा है।
 
वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा बाइक चला रही हैं जबकि उनके बॉडीगार्ड और तमाम मीडियाकर्मी सोनाक्षी के पीछे-पीछे चल रहे हैं। जिसके कारण रोड में चल रहे लोगों को जाम और दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। वीडियो में सोनाक्षी के बॉडीगार्ड हाथों से उनके करीब आने वाले वाहन चालकों को दूर रहने का निर्देश देते दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सोनाक्षी के इस वीडियो को देख फैंस उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स ने उन्हें उनके वीआईपी कल्चर के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, सोनाक्षी आपकी बाइक राइडिंग स्किल आपकी एक्टिंग से कहीं ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा कि क्या उन्हें ये पता है कि उनकी वजह से सड़क पर कितनी अफरातफरी मची है। किसी ने लिखा, क्‍या ये मजाक चल रहा है। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा आखिरी बार सलमान खान के साथ 'दबंग 3' में नजर आईं थीं। इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मंजरेकर ने भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। 
 
ये भी पढ़ें
डॉक्टर की सलाह से उड़े गुप्ता जी के होश, थका देगा हंसा-हंसा कर यह जोक