• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Shruti Hasan, Baadshaho, Ajay Devgn
Written By

श्रुति ने क्यों छोड़ी अजय देवगन वाली फिल्म...

श्रुति हासन
श्रुति हासन 'बादशाहो' को लेकर बेहद खुश थी। मिलन लथुरिया जैसे निर्देशक और अजय देवगन जैसे अभिनेता के साथ उन्हें फिल्म करने का अवसर मिल रहा था। उन्हें जो रोल सुनाया गया था वह भी बहुत पसंद आया था।

श्रुति ने कहा कि जब स्क्रिप्ट तैयार हो जाए तो वे एक बार स्क्रिप्ट सुनने के बाद 'बादशाहो' साइन कर लेंगी। जब स्क्रिप्ट सुनाई गई तो श्रुति चकरा गईं। जो रोल सुनाया गया था उससे स्क्रिप्ट में रोल बिलकुल अलग था। महत्वहीन था। श्रुति से जुड़े सूत्र के अनुसार इस वजह से श्रुति ने फिल्म से अलग होने का फैसला लिया और वे फिल्म से अलग हो गईं है। 
ये भी पढ़ें
व्हाट्‍स एप कॉर्नर : धांसू कांफिडेंस टिप्स