1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shilpa shetty refused to answer questions about the marathi language controversy

मराठी भाषा विवाद पर सवाल पूछने पर शिल्पा शेट्टी बोलीं- मी महाराष्ट्रा ची मुल्गी आहे...

Marathi language controversy
महाराष्ट्र में इन दिनों हिंदी-मराठी भाषा का विवाद गरमाया हुआ है। इस मामले ने राजनीति तूल पकड़ा हुआ है। हमेशा अपने हर मुद्दे पर अपनी राय देने वाले सेलेब्स भी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बचते दिख रहे हैं। कोई भी फिल्मी सितारा इस पर ओपनियन नहीं देना चाहता। 
 
बीते दिनों फिल्म 'केडी' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शिल्पा शेट्टी से मराठी भाषा विवाद को लेकर सवाल किया गया। इस पर शिल्पा कुछ भी कहने से बचती दिखीं। वहीं संजय दत्त ने कहा कि उन्हें सवाल ही समझ नहीं आया। 
 
जब शिल्पा शेट्टी से पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है कि किसी भाषा को सीखने के लिए जबरदस्ती की जानी चाहिए? इस पर पहले तो शिल्पा ने टाल दिया और फिर बोलीं इसका जवाब संजू बाबा देंगे। वहीं संजय दत्त ने कहा, 'पहले तो मैं समझा नहीं कि आप क्या बोलना चाह रहे हो। जरा स्पष्ट बातों में बता सकें कि आप क्या चाहते हैं?'
 
इसके बाद शिल्पा ने कहा, 'मी महाराष्ट्रा ची मुल्गी आहे। आज हमलोग बात कर रहे हैं केडीके बारे। तो केडी से हटके अभी आप किसी विवाद में जाना चाहते हैं तो हम उसकों बढ़ावा नहीं देंगे। यह फिल्म पहले से ही एक मल्टी-लिंगुअल है, इसको हम मराठी में भी डब कर सकते हैं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कौन बनेगा करोड़पति 17 के साथ छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहे अमिताभ बच्चन, जानिए किस दिन से हो रहा शुरू