1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kapil sharma kaps cafe firing in cananda team shares statement

कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर हुई धुआंधार फायरिंग, कैप्स कैफे की टीम बोली- हम हार नहीं मानेंगे...

Firing at Kapil Sharma's restaurant
मशहूर कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा ने हाल ही में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित सर्रे में अपना रेस्टोरेंट 'कैप्स कैफे' खोला है। गुरुवार तड़के एक शख्स ने कपिल के रेस्टोरेंट पर गोलीबारी कर दी। कैफे पर कई राउंड गोलियां चलाई गईं। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
 
हमलावार ने फायरिंग का वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट के अनुसार खालिस्तानी आतंकवादी हरजीत सिंह लाडी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। हरजीत सिंह एनआईए की लिस्ट में मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। 
 
गोलीबारी के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस इस घटना को गंभीर सुरक्षा खतरे के तौर पर देख रही है। बताया जा रहा है कि हरजीत सिंह लाडी ने एक कॉमेडी शो के दौरान निहंग सिखों के खिलाफ टिप्पणी को लेकर कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
 
इस हमले के बाद कैफे की तरफ से ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। कैप्स कैफे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, हमने इस कैफे को सिर्फ एक बिजनेस के रूप में नहीं, बल्कि लोगों के लिए एक सुकून भरा कोना बनाने के ख्वाब के साथ खोला था। जहां कॉफी हो, बातचीत हो और गर्मजोशी से भरा माहौल हो। लेकिन उस सपने को गोलियों की आवाज से चीर दिया गया। ये दिल तोड़ने वाला है। हम इस सदमे को अब भी पचा नहीं पा रहे हैं, लेकिन हम हार नहीं मानेंगे।
 
उन्होंने लिखा, आपकी दुआओं, प्रार्थनाओं और संदेशों ने हमारे दिल को छू लिया है। हमें इस कैफे को बनाते समय जो भरोसा आप सभी ने दिखाया, वही आज हमें मजबूत बना रहा है। आइए हम सभी मिलकर इस तरह की हिंसा के खिलाफ एकजुट हों और कैप्स कैफे को फिर से एक खुशहाल और सुरक्षित जगह बनाएं।
 
बता दें कि कुछ दिन पहले ही कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने ‘KAP’S CAFE’ की सॉफ्ट लॉन्चिंग की थी। यह रेस्टोरेंट कनाडा में भारतीय समुदाय के बीच जल्द ही काफी पॉपुलर हो गया था। वीकेंड पर यहां अच्छी खासी भीड़ देखी जा रही थी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
सन ऑफ सरदार 2: हंसी, एक्शन और ड्रामा के डबल डोज का दावा