Wed, 8 Jul 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Salman Khan, Tubelight, Kabir Khan

खुलासा... ट्यूबलाइट में सलमान के रोल का... करियर में पहली बार

सलमान खान
सुल्तान की सफलता का जश्न खत्म हुआ और सलमान खान अब 'ट्यूबलाइट' में व्यस्त हो गए हैं। इसे कबीर खान बना रहे हैं। कबीर ने सलमान को लेकर 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' बनाई। दोनों ही फिल्मों में सलमान को उन्होंने अलग ही अंदाज में पेश किया। एक बार फिर 'ट्यूबलाइट' में वे सलमान को इस तरह से पेश करेंगे जैसा दर्शकों ने अब तक नहीं देखा होगा। पहली बार वे सलमान को इस रूप में देखेंगे। 
क्या है सलमान का रोल... अगले पेज पर
 

सलमान खान की भूमिका उनकी इमेज के विपरीत है। वे ऐसे वयस्क हैं जो हरकत बच्चों जैसी करता है। चीजों को उठाने और समझने में वह सक्षम नहीं है। सलमान को इस तरह से पेश करने में कबीर काफी सावधानी बरत रहे हैं। सलमान ने अपने इस रोल के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। 
क्या है फिल्म की थीम... अगले पेज पर

फिल्म 60 के दशक में सेट है। भारत-चीन की पृष्ठभूमि पर कहानी आधारित है। क्रॉस-बार्डर लव की कहानी है। हीरोइन चीनी हो सकती है। संभव है कि भारत से ऐसी हीरोइन ली जाए जिसका लुक चीनी महिला जैसा हो। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग लद्दाख में होगी। 
ये भी पढ़ें
Box Office : कैसा रहा 'सुल्तान' का 22 वां दिन