मंगलवार, 21 मार्च 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. salman khan sister arpita khan bought a luxurious house in mumbai
Written By
Last Updated: शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (10:59 IST)

सलमान खान की बहन अर्पिता ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, इतनी है कीमत

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने मुंबई में एक आलिशान घर खरीदा है। अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ रेंटेड हाउस में रह रही थीं लेकिन अब उन्होंने अपना खुद का एक घर खरीदा लिया है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

 
खबरों के अनुसार अर्पिता खान ने मुंबई में 1750 स्क्वायर फीट का घर खरीदा है, जिसमें 4 कार पार्किंग भी है। यह घर मुंबई के खार वेस्ट में स्थित है। अर्पिता का घर फ्लाइंग कारपेट बिल्डिंग के 12वें फ्लोर पर है। 
 
अर्पिता खान के इस घर की कीमत 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 4 फरवरी को हुआ और अर्पिता ने स्टांप शुल्क के रूप में 40 लाख का भुगतान किया।
 
बता दें कि अर्पिता ने अभिनेता आयुष शर्मा संग साल 2014 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे बेटा आहिल और बेटी आयत है। 

ये भी पढ़िए: 
ये भी पढ़ें
ए थर्सडे फिल्म समीक्षा : यामी गौतम की फिल्म में गंभीरता का अभाव