सम्बंधित जानकारी
- बी-टाउन की नई इंटरनेट सेंसेशन बनीं अरियाना चौधरी, किलर एक्सप्रेशंस से बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा
- ब्लैक मिनी स्कर्ट में जाह्नवी कपूर ने ढाया कहर, मिरर सेल्फी देख फैंस के उड़े होश
- ब्लैक एंड गोल्ड में उर्वशी रोटैला का किलर अवतार, एक नजर में फैंस हुए क्लीन बोल्ड
- अरिजीत सिंह की आवाज में रिलीज हुआ 'ओ रोमियो' का गाना 'इश्क का फीवर, दिखी शाहिद-तृप्ति की जबरदस्त केमेस्ट्री
- घर पर फायरिंग के बाद रोहित शेट्टी का बड़ा फैसला, सभी प्लान किए कैंसिल, दोस्तों को भी घर आने से किया मना
शादी से पहले जेनेलिया करती थीं रितेश देशमुख को नजरअंदाज, 9 साल चली गुपचुप लव स्टोरी है बेहद दिलचस्प
बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा 3 फरवरी को अपनी शादी की सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बेहद कम लोग जानते हैं कि शादी से पहले इस कपल ने करीब 9 साल तक एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट किया था।
पहली मुलाकात में जेनेलिया ने किया था रितेश को नजरअंदाज
रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की पहली मुलाकात हैदराबाद एयरपोर्ट पर हुई थी। उस समय रितेश के पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे। जेनेलिया को लगता था कि मुख्यमंत्री का बेटा होने की वजह से रितेश बिगड़ैल और नखरीले होंगे। इसी गलतफहमी के चलते जेनेलिया ने पहली ही मुलाकात में रितेश को पूरी तरह इग्नोर किया और उनके सामने एटीट्यूड भी दिखाया। इस दिलचस्प किस्से का खुलासा खुद रितेश देशमुख ने एक इंटरव्यू में किया था।
फिल्म के सेट पर शुरू हुई दोस्ती, फिर हुआ प्यार
फिल्म तुझे मेरी कसम के सेट पर जब दोनों की दोबारा मुलाकात हुई तो धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। हैदराबाद में शूटिंग खत्म होने के बाद जब रितेश मुंबई लौटे, तो उन्हें एहसास हुआ कि वे जेनेलिया को मिस कर रहे हैं। यहीं से दोनों की लव स्टोरी ने असली मोड़ लिया। इसके बाद दोनों ने फिल्म मस्ती में भी साथ काम किया, जिससे उनका रिश्ता और मजबूत होता चला गया।
9 साल तक छुपाया रिश्ता
रितेश और जेनेलिया का रिश्ता उनकी पहली फिल्म के समय से ही शुरू हो गया था, लेकिन दोनों ने मीडिया से इसे पूरी तरह छुपाकर रखा। कई बार अफेयर की खबरें सामने आईं, लेकिन जेनेलिया हर बार रितेश को सिर्फ अच्छा दोस्त बताकर इन खबरों को नकार देती थीं।
चर्चा यह भी थी कि दोनों पहली फिल्म के बाद ही सगाई करना चाहते थे, लेकिन रितेश के पिता विलासराव देशमुख उस समय इसके लिए तैयार नहीं थे। साल 2012 में फिल्म तेरे नाल लव हो गया के दौरान एक बार फिर दोनों की शादी की खबरें जोर पकड़ने लगीं। आखिरकार 3 फरवरी 2012 को रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा शादी के बंधन में बंध गए।
आज यह कपल दो बेटों—रियान और राहिल के माता-पिता है। रितेश और जेनेलिया की जोड़ी बॉलीवुड में प्यार, भरोसे और मजबूत रिश्ते की मिसाल मानी जाती है।
