• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Rekha, Aishwarya Rai Bachchan
Written By

रेखा ने बताया ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती का राज

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन को बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक माना जाता है। उम्र बढ़ने के बावजूद वे 'ऐ दिल है मुश्किल' में अपने से उम्र में बहुत छोटी अनुष्का शर्मा पर खूबसूरती के मामले में आगे नजर आ रही हैं। 
हाल ही में ऐश्वर्या राय को एक समारोह में फिल्म अभिनेत्री रेखा ने पुरस्कृत किया। रेखा ने ऐश्वर्या की खूबसूरती के राज से परदा उठाया। 
 
रेखा के मुताबिक जब ऐश्वर्या की मां गर्भवती थीं तब वे रेखा के फोटो देखा करती थीं। कहा जाता है कि खूबसूरत लोगों के फोटो देखो तो बच्चा भी खूबसूरत पैदा होता है। शायद इसी वजह से खूबसूरत ऐश्वर्या का जन्म हुआ।
ये भी पढ़ें
'मुगल-ए-आज़म' अब नाटक के रूप में