बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. rashtriya samaj paksha leader mahadev jankar claims actor sanjay dutt will join our party on 25 september
Written By

एक बार फिर राजनीति में वापसी करेंगे संजय दत्त, महाराष्ट्र के मंत्री ने किया दावा

Sanjay Dutt
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त लगभग 10 साल बाद एक बार फिर राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। महाराष्ट्र के एक मंत्री ने यह जानकारी दी है। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री महादेव जानकर ने इस बात का दावा किया है कि संजय दत्त राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) के साथ जुड़ेंगे।


महादेव जानकर ने बताया कि संजय दत्त 25 सितंबर को उनकी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आरएसपी महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी पार्टी है। 
 
आरएसपी की वर्षगांठ पर संजय दत्त ने एक वीडियो जारी कर महादेव जानकर और उनकी पार्टी को बधाई दी है। वीडियो में संजय दत्त ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि मैं राष्ट्रीय समाज पार्टी को बहुत बधाई और सफलता की शुभकामनाएं देता हूं। पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री महादेव जानकर मेरे मित्र हैं।
 
संजय दत्त के पिता सुनील दत्त कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता थे। कुछ महीने पहले संजय अपनी बहन और कांग्रेस प्रत्याशी प्रिया दत्त के लिए मुंबई में चुनाव प्रचार करते दिखाई दिए थे।
 
संजय दत्त 2009 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन अदालत द्वारा शस्त्र अधिनियम के तहत उनकी सजा को निलंबित करने से इनकार करने के बाद वह पीछे हट गए थे।
ये भी पढ़ें
दूसरे सप्ताह में भी मिशन मंगल का बॉक्स ऑफिस पर सुनहरा सफर जारी, हो गई सुपरहिट