1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra nick jonas financial crisis moved out of their la home worth 20 m dollar

priyanka chopra nick jonas financial crisis moved out of their la home worth 20 m dollar

Priyanka Chopra financial crisis
Priyanka Chopra financial crisis: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी करके यूएसए शिफ्ट हो चुकी है। कपल अपनी बेटी मालती के साथ लॉस एंजिल्स में लैविश घर में रहता है। प्रियंका और निक दोनों ही बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाते हैं। 
 
अब रेडिट की एक पोस्ट के अनुसार प्रियंका चोपह़ा और निक ने अपना लॉस एठजिल्स का 20 मिलियन डॉलर वाला घर खाली कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि कपल ने आर्थिक तंगी की वजह से इस घर को खाली किया है। उन्हें अपने घर के किराए के रूप में हर महीने 100,000 अमेरिकी डॉलर देना होता है। 
 
खबरों के अनुसार प्रियंका और निक इस राशि का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इसीलिए घर को गिरवी रखने के लिए बैंक का रुख किया है। इसके अलावा, प्रियंका जो अपने इस घर से कई तस्वीरें पोस्ट करती थीं, उन्होंने अब ऐसा करना बंद कर दिया है।
 
इस पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आई हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बोलो इतना पैसा और सोर्स ऑफ इनकम होने के बाद भी आर्थिक परेशानियां। इससे अच्छे तो हम ही हैं कम से कम वैध कारण हैं तो टूटने के।' एक अन्य ने लिखा, 'हम मध्यवर्गीय लोगों की भाषा में इसे 'चादर से ज्यादा पैर फैलाना' बोलते हैं।'

हालांकि ऐसी भी खबरें है कि प्रियंका के इस करोड़ों के घर में सीलन आ गई है और काई जम गई है। इस वजह से घर में मरम्मत का काम चल रहा है। इसलिए वह अपने परिवार के साथ दूसरे घर में शिफ्ट हो गई है। वहीं प्रियंका और निक ने घर बेचने वाले शख्स के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया है।
 
खबरों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जब अपने बच्चे के बारे में सोच रहे थे, जब उन्होंने लॉस एंजेलिस वाला घर खरीदा था। कपल ने अपनी नई एनकिनो प्रॉपर्टी के लिए 20 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च किए थे। इस घर को दोनों ने अपने बच्चे की सुविधा के लिए रेनोवेट भी कराया था। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अनिल कपूर ने दिखाई फाइटर के सेट पर ग्रुप कैप्टर राकेश जय सिंह बनने की झलक, शेयर किया BTS वीडियो