सम्बंधित जानकारी
- अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' से सामने आया मानुषी छिल्लर का फर्स्ट लुक
- अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' को भव्य बनाने के लिए मेकर्स ने की खास तैयारी, तैयार किए जाएंगे 35 अलग-अलग सेट
- महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP शिवसेना के साथ मिलकर 'स्थिर सरकार' बनाएंगे
- अक्षय कुमार संग बॉलीवुड डेब्यू करेंगी मानुषी छिल्लर, 'पृथ्वीराज' में निभाएंगी यह किरदार
- महाराष्ट्र चुनाव : उदयसिंह ने कराड दक्षिण में मुकाबले को त्रिकोणीय बनाया, चव्हाण की चुनौती बढ़ी
Prithviraj: अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे सोनू सूद, कहा- स्क्रीन पर फिर चलेगा जादू
सोनू सूद जल्द ही पर्दे पर बड़े बजट वाली पीरियड ड्रामा फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में होंगे। सोनू सूद को उम्मीद है कि वे अक्षय के साथ मिलकर पिछली फिल्मों की तरह फिर से जादू चला सकेंगे। बता दें, सोनू सूद ‘सिंह इज किंग’, ‘एंटरटेनमेंट’ और ‘गब्बर ईज बैक’ में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं।
हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'पृथ्वीराज' के बारे में सोनू ने कहा, "शूटिंग जारी है। यह इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, जो दिवाली के दौरान आएगी। अक्षय और मैंने तीन से चार फिल्मों में एक साथ काम किया है और वे सभी फिल्में बहुत हिट रहीं। इसलिए हमें उम्मीद है कि इस फिल्म में भी फिर से जादू चला पाएंगे।"
‘पृथ्वीराज’ में सोनू के किरदार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, सोनू सूद का कहना है कि फिल्म में उनका किरदार प्रमुख किरदारों में से एक है।
‘पृथ्वीराज’ में राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में अक्षय कुमार, पृथ्वीराज चौहान की भूमिका में हैं, जबकि मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता के रूप में एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं। यह फिल्म 13 नवंबर को रिलीज होगी।