1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. prabhas and shraddha kapoor saaho box office collection day 3

बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा फिल्म 'साहो' का तीसरा दिन?

Saaho
प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'साहो' को क्रिटिक्स ने मिले जुले रिएक्शन दिए लेकिन फिल्म को दर्शक ढेर सारा प्यार दे रहे हैं। बाहुबली 2 मे धमाल मचाने के बाद प्रभास अब साहो से भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही बंपर कमाई की जिसके बाद माना जा रहा था कि वीकेंड में इसके कलेक्शन में बढ़ोत्तरी दिखेगी और ऐसा ही हुआ।


24.40 करोड़ रुपए के साथ शानदार ओपनिंग करने वाली 'साहो' ने दूसरे दिन 25.20 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को भी दमदार प्रदर्शन किया और 29.48 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने में सफल रही है।
 
तीन दिन में फिल्म का कुल कलेक्शन 79.08 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं फिल्म के ओवरऑल कलेक्शन की बात करें तो 'साहो' ने तीन दिन में ही दूनियाभर में 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा छू लिया है।
 
'साहो' को साल की सबसे बड़ी एक्शन मूवी कहा जा रहा है। फिल्म को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू ही मिले हैं। बावजूद इसके फिल्म के कलेक्शन में अभी तक कोई कमी नहीं आई है। सोमवार को गणेश चतुर्थी की छुट्टी है, इसका भी साहो को फायदा मिलेगा। 
 
​
साहो का बजट 350 करोड़ बताया जा रहा है, यह भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इतना बजट होने की वजह से फिल्म को हिट होने के लिए अभी और भी अच्छी कमाई करनी होगी।

30 अगस्त को 'साहो' हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज़ हुई है, साहो में जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, नील नितिन मुकेश, महेश मांजरेकर और मंदिरा बेदी भी अहम किरदारों में हैं।
अगला लेख
ब्रूना अब्दुल्लाह ने दिया बेटी को जन्म, तस्वीर शेयर कर बताया बेबी का नाम