गुरुवार, 15 जनवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nupur sanon stebin ben gets married christian wedding photos viral
Last Modified: रविवार, 11 जनवरी 2026 (17:16 IST)

नूपुर सेनन ने स्टेबिन बेन संग रचाई क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी, देखिए खूबसूरत वेडिंग तस्वीरें

Nupur Sanon wedding photos
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सिंगर स्टेबिन बेन संग शादी के बंधन में बंधगई हैं। दोनों ने क्रिश्चियन वेडिंग की। नूपुर और स्टेबिन की शादी के सारे फंक्शन उदयपुर के फेयरमोंट पैलेस में हुए। दोनों की शादी में कई सेलेब्स ने शिरकत की। 
 
क्रिश्चियन वेडिंग में नूपुर सेनन व्हाइट गाउन में दुल्हन बनीं। वहीं स्टेबिन बेन व्हाइट और क्रीम कलर के सूट में दिखाई दिए। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 
 
वायरल तस्वीरों में स्टेबिन शैपेन खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। नूपुर की शादी किसी फेयरीटेल से कम नहीं लग रही। फैंस और कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं। 
 
नूपुर और स्टेबिन की क्रिश्चियन वेडिंग में दोनों के परिवारवालों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। व्हाइट वेडिंग के बाद कपल हिंदू रीति-रिवाज से भी शादी रचाने वाला है। नूपुर और स्टेबिन ने एक दूसरे के कल्चर का सम्मान करते हुए क्रिश्चियन और हिंदू रिवाजों से शादी करने का फैसला लिया है।
 
नूपुर और स्टेबिन साल 2023 से साथ है। 3 जनवरी को स्टेबिन ने एक यॉट पर नूपुर को अंगूठी पहनाकर शादी के लिए प्रपोज किया था। स्टेबिन फेमस सिंगर है। वही नूपुर कई म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। 
 
ये भी पढ़ें
रामायण के ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे मिला राम का रोल