• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neha dhupia and angad bedi wedding anniversary couple love story
Last Modified: शनिवार, 10 मई 2025 (11:07 IST)

जब नेहा धूपिया को इंप्रेस करने के लिए अंगद बेदी ने लोन पर खरीदी कार

Neha Dhupia and Angad Bedi Wedding Anniversary
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और अंगद बेदी 10 मई को अपनी शादी की 7वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। नेहा धूपिया का फिल्मी करियर जितना शानदार रहा है उनकी लव स्टोरी भी उतनी ही शानदार है। नेहा ने साल 2018 में एक्टर अंगद बेदी से शादी रचाई थी। 
 
यह एक सीक्रेट मैरिज थी लेकिन शादी के बाद खुद नेहा धूपिया और अंगद ने इसकी जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। नेहा और अंनद की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। अंगद बेदी बेहतरीन क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे हैं और वह उस समय अंडर-19 क्रिकेट खेला करते थे। 
 
अंगद ने पहली बार नेहा को जिम में देखा और उनके दीवाने हो गए। लेकिन नेहा ने उनमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। उस समय नेहा किसी और को डेट कर रही थीं। नेहा ने अंगद से अपने बॉयफ्रेंड को भी मिलवाया था। इसके बाद एक दोस्त की पार्टी में नेहा अंगद से मिलीं। दोनों ने उस दिन खूब बातें की। 
 
नेहा किसी फिल्म की शूटिंग करने वाली थीं और उन्हें कोई ऐसा रोल दिखा जिसके लिए अंगद परफेक्ट थे। नेहा ने अंगद से पूछा तो उन्होंने बिना कोई सवाल किए हां बोल दिया। एक पार्टी में करण जौहर ने नेहा को अंगद के दिल का हाल बताया। कुछ समय बाद अंगद ने नेहा को शादी के लिए प्रपोज किया और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मज़ेदार बात यह है कि नेहा धूपिया अंगद से दो वर्ष बड़ी हैं। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान अंगद बेदी ने इस बात का भी खुलासा ‍किया था कि जब वह नेहा से पहली बार मिले तो वह उनसे शादी करना चाहते थे। मगर उनके पास पैसे नहीं थे। नेहा उस समय BMW में घूमना पसंद करती थीं। नेहा को इंप्रेस करने के लिए अंगद ने लोन पर एक कार खरीदी। ये उनकी पहली गाड़ी थी।
 
बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। कपल के दो बच्चे भी है। शादी के कुछ समय बाद ही नेहा ने एक प्यारी सी बेटी मेहर को जन्म दिया था। इसके बाद नेहा 2021 में दूसरी बार मां बनीं। उनके बेटे का नाम गुरिक सिंह बेदी है। 
ये भी पढ़ें
जानिए कौन हैं मिहिर आहूजा, युजवेंद्र चहल की गर्लफ्रेंड संग दिए जमकर बोल्ड सीन