• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Malaika Arora, Arjun Kapoor, Salman Khan
Written By

मलाइका अरोरा से दूर रहो... किसने लगाई अर्जुन को फटकार!

मलाइका अरोरा
मलाइका अरोरा अपने पति अरबाज खान से अलग रहने लगी हैं। हालांकि खान परिवार से वे अभी भी जुड़ी हुई हैं। खान परिवार का गेट-टूगेदर हो या कोई पार्टी हो तो मलाइका बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती हैं। मलाइका और अर्जुन कपूर की गहरी दोस्ती है। इन दोनों के अफेयर की बातें भी कई बार की गई, लेकिन मलाइका ने अर्जुन को अपना बेहतरीन दोस्त बताया है। हाल ही एक बार फिर अर्जुन और मलाइका साथ दिखे और फिर से रोमांस की बातें ताजा हो गईं। अब अर्जुन को फटकार पड़ी है और उन्हें मलाइका से दूर रहने की सलाह दी गई है। 
किसने लगाई फटकार... अगले पेज पर

सूत्रों का कहना है कि यह फटकार अर्जुन के पिता बोनी कपूर ने लगाई है। बोनी कपूर और सलमान खान के बीच अच्छे संबंध है। खुद अर्जुन कपूर को अभिनेता बनाने में सलमान का बड़ा हाथ है। यदि मलाइका के साथ अर्जुन दिखेंगे तो बेवजह में बातें बनेगी। इससे सलमान और बोनी के संबंध पर भी असर पड़ सकता है। इसीलिए बोनी ने अपने बेटे को कहा है कि मलाइका से दूर रहने में ही भलाई है। 
ये भी पढ़ें
व्हाट्स एप कॉर्नर : फरमाइश...