• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kubbra sait to play surpankha role in nitesh tiwaris ramayana
Last Updated : बुधवार, 17 जनवरी 2024 (11:08 IST)

नितेश तिवारी की रामायण में रावण की बहन बनेंगी कुब्रा सैत, दिया ऑडिशन!

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साउथ स्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे

Nitesh Tiwari
  • तीन पार्ट में बनेगी नितेश की फिल्म
  • साईं पल्लवी निभाएंगी सीता का रोल 
  • मार्च 2024 से शुरू होगी शूटिंग 
Ramayana Starcast: निर्देशक नितेश तिवारी की 'रामायण' बीते काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की कास्टिंग को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में दिखेंगे। वहीं साउथ स्टार यश रावण का किरदार निभाएंगे।
 
इसके अलावा साईं पल्लवी 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाएंगी। अब इस प्रोजेक्ट से बॉबी देओल, सनी देओल, लारा दत्ता और कुब्रा सैत के जुड़ने की भी खबर सामने आ रही है। 
खबरों की माने तो कुब्रा सैत ने फिल्म में रावण की बहन सूर्पनखा का किरदार निभाने के लिए ऑडिशन दिया है। हालांकि अभी तक ये कन्फर्म नहीं है कि उन्हें इस भूमिका के लिए चुना गया है या नहीं। लेकिन कुब्रा रामायण में इस रोल को पाने के लिए काफी उत्सुक है।
 
वहीं बॉबी देओल के भी इस फिल्म से जुड़ने की खबर सामने आ रही थी। उन्हें फिल्म में कुंभकर्ण का रोल निभाने का ऑफर आ रहा था। हालांकि आज तक की एक रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की टीम ने इस खबर को खारिज कर दिया है। 
 
सनी देओल को 'रामायण' में भगवान हनुमान का रोल ऑफर हुआ है। लारा दत्ता इस फिल्म में राजा दशरथ की तीसरी पत्नी कैकयी के रोल में नजर आ सकती हैं। 
 
नितेश तिवारी अपने इस ड्रमी प्रोजेक्ट की शूटिंग मार्च 2024 में शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो अभिनेता फिल्म में अन्य प्रमुख किरदार निभाएंगे, उनका ऑडिशन लिया जा रहा है और उन्हें लॉक किया जा रहा है। यह फिल्म तीन भागों में बनेगी। 
 
ये भी पढ़ें
50 साल की उम्र में ग्रेजुएट हुईं ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार बोले- मैंने भी थोड़ा और पढ़ लिया होता...