शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kishwer merchant and suyyash rai became parents of baby boy
Written By
Last Modified: शनिवार, 28 अगस्त 2021 (11:15 IST)

किश्वर मर्चेंट बनीं मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म

किश्वर मर्चेंट बनीं मां, प्यारे से बेटे को दिया जन्म - kishwer merchant and suyyash rai became parents of baby boy
टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट और सुयश राय माता-पिता बन गए हैं। किश्वर ने 27 अगस्त को एक बेटे को जन्म दिया है। किश्वर और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

 
सुयश राय ने किश्वर और अपने बेटे के साथ एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। इस तस्वीर में किश्वर अपने बेटे को गोद में लिए बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। वहीं सुयश दोनों को हग करते नजर आ रहे हैं।
इस तस्वीर को शेयर करते हुए सुयश ने लिखा, 27.08.21, बेबी राय का स्वागत है। बेटा हुआ है। सुकिश का बेबी।
 
सुयश ने एक अन्य तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मेरी छोटी सी दुनिया बहुत कुछ महसूस किया है आज तक, लेकिन ये जो महसूस हुआ वह अनमोल है, आई लव यू किश्वर मर्चें। यह सबसे अच्छा उपहार है जो आपने दिया है।
 
बता दे कि किश्वर और सुयश ने 2016 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात शूटिंग सेट पर ही हुई थी। किश्वर और सुयश की उम्र में 8 साल का फासला है। दोनों शादीशुदा जिंदगी के साढ़े 4 साल पूरे कर चुके हैं। किश्वर 40 की उम्र में मां बनी हैं।
 
ये भी पढ़ें
ड्रग्स केस : एनसीबी ने टीवी एक्टर गौरव दीक्षित को किया गिरफ्तार