शुक्रवार, 11 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Karan Johar admits cheating on koffee with karan for sanjay dutt
Written By

सुष्मिता सेन के साथ करण जौहर ने की थी बेईमानी

Karan Johar
करण जौहर होशियार हैं और यह हमें पता है। अभी उनकी कितान 'एन अनसुटेबल बॉय' सभी का ध्यान खींच रही है। इस किताब ने जौहर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। अपनी सेक्सुआलिटी के बात से लेकर काजोल के साथ बिगड़ चुके रिश्तों तक, करण ने अपना दिल उड़ेलकर रख दिया है। करण ने इसी कड़ी में एक और खुलासा किया है जो उनके प्रसिद्ध टॉक शो 'कॉफी विद करण' से जुड़ा है। 


 

करण जौहर ने अपने शो के पहले सीजन में चीटिंग की थी और इसका राज उन्होंने खोला। इस बेईमानी के बारे में करण ने लिखा, "मेरे पूरे कॉफी विद करण के इतिहास में मैंने सिर्फ एक अभिनेता के लिए रेपिड फायर के सवाल पहले से बताए। वह थे संजय दत्त। वह सुष्मिता सेन के साथ शो पर आने वाले थे और मुझे पता है कि उनके सामने संजय दत्त सवालों के जवाब नहीं दे पाएंगे। अगर उन्हें बिना बताए सवाल पूछे गए तो वह भौंचक्के हो जाएंगे और सही से जवाब नहीं दे पाएंगे क्योंकि वह बहुत ज्यादा नर्वस थे। यह पहले ही सीज़न की बात है। मैंने उन्हें पहले से ही जवाब बता दिए और उन्होंने हैंपर जीत लिया।" 
ये भी पढ़ें
ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन को लिया निशाने पर