सम्बंधित जानकारी
- 'इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा, या मैं', दर्द और एक्शन से भरा इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज
- दुबई में बर्थडे मनाने गई जैस्मिन भसीन अस्पताल में भर्ती, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने दिया हेल्थ अपडेट
- चंद्रचूड़ सिंह की पुश्तैनी हवेली पर कलह, एक्टर ने चाची पर लगाया कब्जा करने का आरोप, मांगा न्याय
- किसिंग सीन के दौरान बेकाबू हो गई थीं कंगना रनौट, काट लिए थे वीर दास के होंठ! पत्रकार के दावे पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
- महज 7 साल की उम्र में उपासना सिंह ने शुरू कर दिया था एक्टिंग करियर, मैंने प्यार किया से इस वजह से हो गई थीं बाहर
Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट
साल 2007 में आई बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज हो चुका है। मूल फिल्म की रिलीज के ठीक 19 साल बाद मेकर्स ने इसके बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'आवारापन 2' का आधिकारिक टीजर रिलीज किया है।
टीजर के सामने आते ही इंटरनेट पर इमरान हाशमी के 'ओजी' गैंगस्टर लुक और दिशा पाटनी के सस्पेंस से भरे अवतार ने हलचल मचा दी है। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर जुड़ीं दिशा पाटनी ने टीज़र में अपनी छोटी सी झलक से ही सबका ध्यान खींच लिया है।
दिशा लाल रंग की खूबसूरत पोशाक में वॉयलिन और सेलो बजाती हुई एक बेहद गंभीर और भावनात्मक लुक में नजर आ रही हैं। खबरों की मानें तो उनका किरदार इस डार्क गैंगस्टर ड्रामा का इमोशनल सेंटर होने वाला है, जिससे जुड़े कई राज मेकर्स ने अभी गुप्त रखे हैं।
इस सीक्वल का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज हैं दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी। वह इस फिल्म में 'नफीसा' नाम की एक बेहद खतरनाक और ताकतवर विलेन के रूप में नजर आने वाली हैं। टीज़र में उनका खूंखार लुक देखकर यह साफ है कि इस बार शिवम पंडित की राह आसान नहीं होने वाली है।
नीतिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी और विशेष फिल्म्स (विशेष भट्ट) द्वारा निर्मित इस फिल्म की शूटिंग बैंकॉक और राजस्थान की खूबसूरत व अनोखी लोकेशंस पर पूरी की जा चुकी है। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर यह मच-अवेडेट रोमांटिक-एक्शन-थ्रिलर फिल्म 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
