जब कंगना रनौट पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाया 'काला जादू' करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- मुझे तोड़ने की कोशिश हुई...
बॉलीवुड की 'क्वीन' कंगना रनौट आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब कंगना एक राजनेता भी बन चुकी हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ काफी विवादों में भरी रही हैं। कंगना को बॉलीवुड के एक ऐसे अंधेरे मोड़ का सामना करना पड़ा था, जहाँ उन पर 'चुड़ैल' होने और 'काला जादू' करने जैसे संगीन और विचित्र आरोप लगे थे।
हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान कंगना ने उन जख्मों को फिर से कुरेदा और बताया कि कैसे फिल्म इंडस्ट्री ने उन्हें एक 'खतरनाक महिला' के रूप में ब्रांड करने की कोशिश की थी। करियर की शुरुआत में गंना का नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ जुड़ा था।
अध्ययन और कंगना फिल्म 'राज 2' के सेट पर एक-दूसरे के करीब आए। यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चला, लेकिन इसका अंत बेहद कड़वा रहा। साल 2015-16 में यह विवाद तब सार्वजनिक हुआ जब अध्ययन सुमन ने कंगना पर शारीरिक और भावनात्मक शोषण के साथ-साथ 'काला जादू' करने का केस दर्ज कराया।
कंगना रनौट ने एएनआई पॉडकास्ट पर याद करते हुए बताया, मेरे एक्स ने मुझ पर केस किया... और उसके ऊपर से कुछ लोग खड़े हो गए कि ये तो चुड़ैल है, खून पीती है। काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है। तो विच-हंटिंग तो थी।
उन्होंने कहा, यह साफ जाहिर था कि उस वक्त विच-हंटिंग हो रही थी, जिसका उद्देश्य मुझे मानसिक रूप से तोड़ना था। मैं मुश्किल से 26-27 साल की रही होऊंगी। जब वो लोग मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं तो मैं उनकी तारीफ क्यों करूं.. मेरे पास इसकी कुछ वजह नहीं है।
हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव से आई कंगना रनौट ने गैंगस्टर (2006) से अपना सफर शुरू किया था। कंगना चार बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी हैं और पद्मश्री से सम्मानित हैं। जिस कंगना को कभी इंडस्ट्री ने 'आउटसाइडर' और 'विच' कहकर किनारे करना चाहा, आज वही संसद सदस्य (MP) बनकर देश की नीतियों पर चर्चा करती हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें