1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kangana ranaut congratulate sidharth malhotra and kiara advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को कंगना रनौट के दी शादी की बधाई, बोलीं- खूबसूरत जोड़ी...

sidharth malhotra
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए। शादी के बाद इस कपल को फैंस और सेलेब्स की तरफ से जमकर बधाई मिल रही है।

 
बॉलीवुड के बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौट ने भी सिद्धार्थ और कियारा की तारीफ करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है। कंगना ने अनिरूद्ध गुहा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए सिद्धार्थ और कियारा को बधाई दी है।
 
कंगना ने लिखा, 'हां, वे ब्रांड या मूवी प्रमोशन के लिए नहीं थे, उन्होंने कभी अटेंशन और लाइमलाइट पाने के लिए कोई बॉलीवुड रिलेशनशिप गिमिक का सहारा नहीं लिया। इतना ईमानदार और सच्चा प्यार, खूबसूरत जोड़ी।' 
 
बता दें कि 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधन के बाद सिद्धार्थ-कियारा अब दिल्ली और मुंबई में रिस्पेशन होस्ट करने की तैयारी कर रहे हैं। कपल 9 फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी होस्ट करेंगे। इसके बाद 12 फरवरी को मुंबई में पार्टी होगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
श्रीदेवी की पांचवीं पुण्यतिथि पर चीन में रिलीज होगी फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश'