शनिवार, 30 सितम्बर 2023
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham film satyameva jayate 2 new poster of divya khosla kumar out
Written By
पुनः संशोधित: रविवार, 24 अक्टूबर 2021 (16:30 IST)

'सत्यमेव जयते 2' का नया पोस्टर आया सामने, हाथों में कुदाल लिए नजर आईं दिव्या खोसला कुमार

सत्यमेव जयते की अपार सफलता के बाद मेकर्स अब दुगुना एक्शन, मनोरंजन और डायलॉग से भरपूर 'सत्यमेव जयते 2' लेकर आ रहे है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार मुख्य भुमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम दोहरी भूमिका में दिखाई देंगे।

 
यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं अब फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें दिव्या खोसला कुमार का लुक दिखाया गया है।
 
पोस्टर में दिव्या ने व्हाइट कलर का सूट पहना हुआ है और हाथ में कुदाल पकड़ी हुई है। खुले बालों में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन अब्राहम ने लिखा, जो तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी है। सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर कल होगा आउट। गुरुवार, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज।
 
सत्यमेव जयते 2 की कहानी अन्याय और पावर के गलत इस्तेमाल के ईर्द-गिर्द बुनी गई है। जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिल्लई, साहिल वैध और अनूप सोनी अहम भूमिका में दिखेंगे। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और एमी एंटरटेनमेंट के बैनर तले हुआ है।
 
ये भी पढ़ें
करवा चौथ : अमोघ सुरक्षा कवच