1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jethalal aka Dilip Joshi takes a short break from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

'तारक मेहता' शो में दिखाई नहीं देंगे जेठालाल, दिलीप जोशी ने शो से लिया लिया शॉर्ट ब्रेक | Jethalal aka Dilip Joshi takes a short break from Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
Jethalal takes a short break: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बीते 15 सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। इतने सालों में कई कलाकार शो से बाहर जा चुके हैं और उनकी जगह नए कलाकारों की एंट्री भी हुई। लेकिन शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी शुरुआत से ही इस शो से जुड़े हुए हैं।
 
अब खबर आ रही है कि दिलीप जोशी 'तारक मेहता' में कुछ समय के लिए नजर नहीं आने वाले हैं। वह कुछ वक्त के लिए शो से ब्रेक ले रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही हर कोई हैरान रह गया है। कुछ समय के लिए अब सभी का फेवरेट किरदार जेठालाल शो में नहीं दिखाई देगा। 

खबरों के अनुसार दिलीप जोशी काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ एक धार्मिक यात्रा पर तंजानिया गए हैं। यहां वे स्वामीनारायण मंदिर में होने वाले फंक्शन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद दिलीप जोशी अबू धाबी भी जाएंगे। 
 
हाल ही के एपिसोड में जेठालाल सोसाइटी में गणपति बप्पा की स्थापना करने के बाद सबको बताते हैं कि वह काम से इंदौर जा रहे हैं और गोकुलधाम में होने वाले गणपति सेलिब्रेशन को मिस करेगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्वरा भास्कर ने मनाई बेटी राबिया की छठी, सोशल मीडिया पर शेयर की प्यारी तस्वीरें