रविवार, 7 दिसंबर 2025
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Janhvi kaoor mother sridevi wanted her daughter to be a doctor
Last Updated : गुरुवार, 28 अगस्त 2025 (07:05 IST)

जाह्नवी की मां श्रीदेवी चाहती थीं कि बेटी एक्ट्रेस नहीं बल्कि ये बनें

janhvi kapoor
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने बॉलीवुड में साल 2018 में फिल्म 'धड़क' से कदम रखा था। उनकी पहली ही फिल्म हिट साबित हुई थी। जाह्नवी फिल्म इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी एक अलग पहचान बचा चुकी हैं।
जाह्नवी कपूर को शुरू से एक्टिंग में दिलचस्पी थी मगर उनकी मां श्रीदेवी नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने। श्रीदेवी चाहती थीं कि जाह्नवी डॉक्टर बने। जाहनवी ने अपनी पढ़ाई मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की है। स्कूल की पढ़ाई खत्म होने के बाद जाह्नवी कपूर ने एक्टिंग का कोर्स किया। 
जाह्नवी के पिता बोनी कपूर चाहते थे कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बने, लेकिन उनकी मां उन्हें इस ग्लैमर भरी दुनिया से दूर रखना चाहती थीं। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी मन लगाकर पढ़ाई करे और डॉक्टर बन जाए। लेकिन बचपन से फिल्मी माहौल के बीच पली-बढ़ी जाह्नवी का मन एक्ट्रेस बनने का ही था। इस वजह से उन्होंने भी अपनी मां की तरह ही एक्टिंग को ही चुना।
क्या आप जानते हैं श्रीदेवी ने अपनी बेटी का नाम अपनी ही एक फिल्म के किरदार पर रखा था। जब जाह्नवी का जन्म हुआ उसी दौरान उनकी मां श्रीदेवी और चाचा अनिल कपूर की फिल्म 'जुदाई' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर भी थीं। फिल्म में उर्मिला के किरदार का नाम जाह्नवी था। इसी किरदार पर श्रीदेवी ने बेटी का नाम जाह्नवी रखा था।
जाह्नवी सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं और उनकी फैन फॉलोइंग तगड़ी है। अब वे दक्षिण भारतीय फिल्में भी कर रही हैं। इस बारे में उनका कहना है कि वे अपनी जड़ों की ओर लौट रही हैं। 
ये भी पढ़ें
सनी लियोनी का बॉलीवुड से पत्ता कटा? क्या तमन्ना और उर्वशी ने छीन ली सनी लियोनी की गद्दी?