रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jaat movie controversy fir against sunny deol randeep hooda and makers in jalandhar
Last Modified: शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025 (11:52 IST)

जाट मूवी विवाद पर जालंधर पुलिस ने लिया एक्शन, सनी देओल-रणदीप हुड्डा के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Jaat movie controversy
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल का देसी एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। वहीं विलेन राणातुंगा के रोल में रणदीप हुड्डा को भी खूब तारीफें मिल रही है। 
 
हालांकि इस फिल्म को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया है। बीते‍ दिनों ईसाई समुदाय ने 'जाट' के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने काआरोप लगाया है। फिल्म में एक सीन में रणदीप हुड्डा को एक चर्च के अंदर खून-खराबा करते दिखाया गया है, जिसके बाद से फिल्म की आलोचना की जा रही है। 
 
वहीं अब जालंधर के थाना सदर में सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, निर्देशक गोपीचंद मालिनेनी और प्रोड्यूसर नवीन मालिनेनी के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। सभी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए बीएनएस की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। 
 
ईसाई समुदाय का आरोप था कि फिल्म 'जाट' में चर्च वाले सीन से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। पंजाब में फिल्म को विरोध प्रदर्शन भी हुआ था। ईसाई समुदाय ने फिल्म को बैन करने की मांग की थी। अब जालंधर के रहने वाले विकल्फ गोल्ड के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 
 
विकल्फ गोल्ड ने अपनी शिकायत में कहा था, कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में जाट फिल्म रिलीज हुई। फिल्म में रणदीप हुड्डा ने हमारे ईसा मसीह और हमारे धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया। रणदीप हुड्डा चर्च के अंदर प्रभु ईसा मसीह की तरह खड़े थे और हमारे शब्द आमीन का अनादर किया गया।
ये भी पढ़ें
अमृता राव की बहन प्रीतिका ने को-एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- वो हर औरत के साथ सोता है...