मशहूर फिल्म निर्माता बासु चटर्जी का निधन
Photo Credit- Twitter
बासु चटर्जी ने सांताक्रूज स्थित अपने आवास में नींद में ही अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर्स एसोसिएशन (आईएफडीटीए) के अध्यक्ष अशोक पंडित ने दी है।
I am extremely grieved to inform you all of the demise of Legendary Filmmaker #BasuChatterjee ji. His last rites will be performed today at Santacruz West (Opp Police station )crematorium at 3 pm.
— Ashoke Pandit (@ashokepandit) June 4, 2020
It’s a great loss to the industry. Will miss you Sir. #RIPBasuChaterjee pic.twitter.com/2Jlu3AqdVX
अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'मैं यह बताते हुए बेहद दुखी हूं कि महान फिल्मकार बासु चटर्जी जी का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज (6 जून) दोपहर 2 बजे सांताक्रूज में किया जाएगा। यह फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। आपकी याद आएगी सर।'
बासु चटर्जी को उस पार, चितचोर, पिया का घर, खट्टा मीठा और बातों बातों में जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है। उनकी फिल्में मध्य वर्ग परिवारों पर आधारित होती थीं। ये फिल्में अक्सर दर्शकों को खूब गुदगुदाया करती थीं।

