सम्बंधित जानकारी
- आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने शॉर्ट लिस्ट किया अपनी बेटी का नाम, ऋषि कपूर से है कनेक्शन!
- अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या हुईं 11 साल की, मां ऐश्वर्या राय ने शेयर किया खास पोस्ट
- क्या अंशुला कपूर कर रहीं रोहन ठक्कर को डेट? इस वीडियो से फैंस लगा रहे कयास
- सनी लियोनी को केरल हाईकोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है मामला
- इरफान खान के बेटे बाबिल करने जा रहे एक्टिंग डेब्यू, फिल्म 'Qala' का ट्रेलर रिलीज
बिग बॉस 16 : कंटेस्टेंट्स के खुलेआम स्मोकिंग करने से नाराज हुए बिग बॉस, दी यह सजा | bigg boss locks smoking room after contestants smoke openly
बिग बॉस 16 के घर में हर दिन जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं कई कंटेस्टेंट्स लगातार वार्निंग मिलने के बाद भी खुलेआम बिग बॉस के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। अब बिग बॉस नियमों को तोड़ने वाले कंटेस्टेंट्स से नाराज हो गए हैं।
शो के मेकर्स कंटेस्टेंट्स के खुलेआम स्मोकिंग करने से नाराज हो गए हैं। हाल ही में सलमान खान ने स्मोकिंग रूम से बाहर स्मोक करने पर जमकर फटकार लगाई थी। लेकिन इसका कोई असर घरवालों पर नहीं हुआ। बीते एपिसोड में घर के कैप्टन साजिद खान ही गार्डन के आउटसाइड एरिया में बैठकर सिगरेट के पीते नजर आए।
Aisi kya harkat ki gharwaalon ne jisse huye Bigg Boss tang aur diya unhone contestants ko dand?
— ColorsTV (@ColorsTV) November 16, 2022
Dekhiye #BiggBoss16 Mon-Fri raat 10 baje aur Sat-Sun raat 9.30 baje, sirf #Colors par. Anytime on @justvoot#BB16 #BiggBoss@beingsalmankhan@tresemmeindia @chingssecret @myglamm pic.twitter.com/sAbOEqtWlL
अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें बिग बॉस खुलेआम सिगरेट पीने वालों की क्लास लगा रहे हैं। बिग बॉस ने इन लोगों को सजा भी दी है। अब बिग बॉस के घर में कोई भी स्मोक नहीं कर सकेगा। बिग बॉस ने स्मोकिंग रूम को बंद करवा दिया है। साथ ही उसके बाहर लिखवाया है, 'हम बेवकूफ है।'
प्रोमो में बिग बॉस कहते हैं, आप जैसे हीरो हों तो विलेन की क्या जरूरत है। मुबारक हो। होना तो आपके एक्सपीरियंस पर गर्व चाहिए था लेकिन आपकी एक हरकत पर बेहद शर्मिदगी हो रही है।
