शुक्रवार, 13 फ़रवरी 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arijit singh forced to sing song for border 2 film producer bhushan kumar reaction
Last Modified: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (12:00 IST)

क्या अरिजीत सिंह से जबरदस्ती गवाया गया 'बॉर्डर 2' का गाना? भूषण कुमार ने तोड़ी चुप्पी

Arijit Singh retirement
बॉलीवुड के फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया है। अरिजीत के सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। अपने करियर के पीक पर अरिजीत सिंह के ऐसा फैसला लेना लोगों को समझ नहीं आ रहा है। 
 
एक अफवाह यह भी आ रही है कि अरिजीत सिंह से हालिया रिलीज फिल्म 'बॉर्डर 2' के गाने 'घर कब आओगे' को जबरदस्ती गवाया गया, जबकि वो ‍क्रिएटिव तौर पर सहमत नहीं थे। एक रेडिट यूजर ने सवाल किया कि 'अगर ये सच नहीं है तो बताया जाए कि अरिजीत बॉर्डर 2 के म्यूजिक प्रोग्राम में क्यों नहीं थे? 
 
अब फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने इसपर अपनी बात रखी है। हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा, 'प्लीज अरिजीत को कॉल करिए और उनसे पूछिए। ये सब बकवास है।'
 
बता दें कि बीते दिन अरिजीत ने ऐलान किया कि वो प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। अब वो कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लेंगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि वो लाइव शोज और अपने एल्बम जरूर रिलीज करेंगे। इसके अलावा वह फिल्ममेकिंग भी करेंगे। 
ये भी पढ़ें
फरहान अख्तर ने ठंडे बस्ते में डाली 'डॉन 3', अब 'जी ले जरा' पर करेंगे काम!