सम्बंधित जानकारी
- कियारा आडवाणी से प्रेरित हैं शरवरी, बोलीं- वे टॉप अभिनेत्रियों में से एक...
- हेमा कमेटी रिपोर्ट के बाद एक्शन में आई पुलिस, एक्टर सिद्दीकी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज
- राजकुमार राव से पहले विक्की कौशल को ऑफर हुई थी स्त्री, इस वजह से कर दिया था इनकार
- शमशान चंपा : डायन का किरदार निभाने के लिए तृप्ति मिश्रा ने ली मोनालिसा से प्रेरणा
- ध्वनि भानुशाली की डेब्यू फिल्म कहां शुरू कहां खतम का पार्टी एंथम इश्क दे शॉट हुआ रिलीज
aly goni hints about his breakup with natasa stankovic
Aly Goni Natasa Stankovic: एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। नताशा और क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने बीते दिनों शादी के 4 साल बाद तलाक की घोषणा की थी। दोनों का एक बेटा अगस्तय भी है। तलाक के बाद नताशा अपने बेटे के साथ वापस अपने देश सर्बिया लौट चुकी हैं।
हार्दिक पांड्या से शादी से पहले नताशा ने काफी समय तक अली गोनी को भी डेट किया था। दोनों ने कपल रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी हिस्सा लिया था। हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं अब अली गोनी ने नताशा संग अपने ब्रेकअप का कारण बताया है।
एक इंटरव्यू के दौरान अली गोनी ने नताशा स्टेनकोविक का नाम लिए बताया कि आखिर क्यों उनका और अपनी एक्स संग रिश्ता टूट गया। हालांक फैंस ने ये कयास लगा लिए कि ये कोई और नहीं बल्कि नताशा है, क्योंकि अली की एक्स नताशा की ही थी और अब वो जैस्मिन को डेट कर रहे हैं।
अली गोनी ने कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपने प्यार जैस्मिन पर बात करते हुए कहा कि वो उनके परिवार के साथ जुड़ी हुई हैं और उनका परिवार भी उनसे प्यार करता है। अली ने इसी दौरान बताया कि उनका इससे पहले वाला रिश्ता परिवार की वजह से ही टूट गया था।
अली गोनी ने कहा, जो मेरा इससे पहले भी रिलेशन था, वो बहुत सीरियस था। उसका कारण ही यही था कि उसने मुझे बोला के 'यार जब हम शादी करेंगे फ्यूचर में हम अलग रहेंगे।' वो चीज मुझे नहीं जमी। मैं अपने माता-पिता का अकेला लड़का हूं और मैं उन्हें नहीं छोड़ सकता।
बता दें कि अली गोनी और और नताशा ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों ने 'नच बलिए 9' में खुलासा किया था कि वे ब्रेकअप के बाद भी मिलते रहते थे। तब उन्होंने बताया था कि पांच साल में उनका 2 बार ब्रेकअप हुआ।
