सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Akshay Kumar, Ravi Shrivastav, Saugandh
Written By

बीमार-लाचार निर्माता की मदद करेंगे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार
अक्षय कुमार दिलदार हैं और अक्सर लोगों की मदद भी करते हैं। सूखा पीड़ित किसानों की भी अक्षय ने कई बार मदद की है और अब वे एक निर्माता रवि श्रीवास्तव की सहायता करेंगे जो गंभीर रूप से बीमार और आर्थिक रूप से परेशान हैं। 
रवि श्रीवास्तव एक समय पर फिल्म निर्माता और डिजाइनर थे। संघर्ष के दिनों में अक्षय कुमार उनसे फिल्म दिलाने की बात किया करते थे। अक्षय कुमार को  'सौगंध' फिल्म दिलाने में रवि ने अहम भूमिका निभाई थी। 
 
कुछ वर्ष पूर्व रवि की किडनियों ने जवाब दे दिया। कई डॉक्टर्स से इलाज कराया, लेकिन फायदा नहीं हुआ। सारा पैसा खर्च हो गया। डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी दोनों किडनियां ट्रांसप्लांट करना होंगी। रवि की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।  
 
अक्षय को जब यह खबर पता चली तो वे मदद के लिए आगे आए। ट्वीटर पर उनके एक प्रशंसक ने जब रवि की ओर ध्यान अक्षय का ध्यान दिलाया तो अक्षय ने ट्वीट किया मेरी टीम उनके पास पहुंच गई है और उनकी देखभाल शुरू हो गई है। 
ये भी पढ़ें
ऐ दिल है मुश्किल पर टिका है रईस का भविष्य