सम्बंधित जानकारी
- दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, कैसे बॉलीवुड अभिनेत्रियां बन रही हैं बदलाव की आवाज?
- पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज
- सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी चले 'खतरों के खिलाड़ी', करेंगे अपने डर का सामना
- एकता कपूर ने अक्षय कुमार और जीतेंद्र को बताया मिसाल, कहा- इनकी मेहनत ने इंडस्ट्री को संभाला
- ब्लैक मिनी ड्रेस में सारा अली खान का बोल्ड अंदाज, सिजलिंग अदाओं से मचाया तहलका
अक्षय कुमार ने कराई आंखों की सर्जरी, काम से ब्रेक लेकर अब करेंगे कुछ दिन आराम
बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर्स में शुमार अक्षय कुमार अक्सर अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों और बिजली जैसी फुर्ती के लिए जाने जाते हैं। वह इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है।
लेकिन अब अक्षय थोड़े दिन के लिए काम से ब्रेक लेने जा रहे हैं। दरअसल, अक्षय कुमार ने 6 मई की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में अपनी आंखों की एक माइनर सर्जरी कराई है। ये सर्जरी उनके विजन करेक्शन के लिए हैं। अब अक्षय काम से ब्रेक लेंगे और आराम करेंगे।
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार पिछले काफी समय से निर्देशक अनीस बज्मी की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। इस फिल्म का एक बड़ा हिस्सा केरल के मुन्नार और मरायूर जैसे खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया। 5 मई को सोशल मीडिया पर शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए अक्षय ने अपनी टीम के साथ एक खुशनुमा फोटो शेयर की थी।
हालांकि, शूटिंग के दौरान ही उन्हें आंखों में कुछ समस्या महसूस हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मुंबई लौटकर सर्जरी कराने का फैसला लिया। यह सर्जरी ऐसे समय में हुई है जब अक्षय अपनी हालिया फिल्म 'भूत बंगला' की ऐतिहासिक सफलता का जश्न मना रहे हैं।
डॉक्टर्स ने अक्षय को कुछ दिनों तक पूरी तरह आराम करने और तेज रोशनी से बचने की सलाह दी है। अक्षय कुमार के लाइनअप की बात करें तो 2026 उनके लिए काफी बड़ा साल होने वाला है। वह वेलकम टू द जंगल, हैवान और गोलमाल 5 में नजर आने वाले हैं।
