सम्बंधित जानकारी
- नई पारी शुरू करने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, इस फिल्म को करते प्रोड्यूस
- सलमान खान की फैंस से अपील, मुश्किल घड़ी में सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का सहारा बनें
- फादर्स डे पर देखें पिता-संतान के रिश्ते को बयां करने वाली बॉलीवुड की ये फिल्में
- सोनू निगम ने कहा था म्यूजिक इंडस्ट्री से भी आ सकती है सुसाइड की खबर, शान ने दिया यह रिएक्शन
- अभिनव कश्यप ने फिर साधा सलमान खान की फैमिली पर निशना, 'बीइंग ह्यूमन' को बताया 'मनी-लॉन्ड्रिंग' हब
फादर्स डे : पिता को याद कर अजय देवगन ने लिखा इमोशनल पोस्ट
दुनियाभर में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के साथ-साथ फादर्स डे भी मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन को याद किया है उनके नाम एक इमोशनल पोस्ट लिखा है।
अजय देवगन ने पिता वीरू देवगन के साथ बॉक्सिंग रिंग में बात करते हुए तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वीरू बैठे हुए अजय को कुछ बता रहे हैं और अजय उनकी बात सुन रहे हैं। दोनों पिता-बेटे के चेहरों पर मुस्कराहट है।
Those we love don’t go away, they walk beside us everyday.. Unseen, unheard but always near, still loved#HappyFathersDay pic.twitter.com/uZEv3yQaZB
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 21, 2020
तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'मुझे विश्वास है कि जो आपसे बहुत प्यार करते है वो हमेशा हमारे साथ होते है। भले ही उन्हें सुना नहीं जाता, देखा नहीं जाता, लेकिन वो हमेशा हमारे साथ होते हैं। वो हमेशा हमें प्यार देते हैं। #HappyFathersDay'
बता दें कि अजय देवगन के पिता वीरू देवगन स्टंटमैन और एक्शन कोरियोग्राफर के तौर पर इंडस्ट्री में काम करते थे। 85 साल की उम्र में पिछले साल मई में वीरू देवगन का निधन हुआ। वो काफी समय से बीमार थे।
