शुक्रवार, 18 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aishwarya Rai Bachchan
Written By

ऐश्वर्या राय 15 जनवरी से करेंगी 'जज्बा' की शूटिंग

ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय वापसी करने जा रही हैं। 15 जनवरी से वे 'जज्बा' की शूटिंग आरंभ करने जा रही हैं जिसे संजय गुप्ता बना रहे हैं। यह एक्शन-पैक्ड थ्रिलर मूवी है और ऐश्वर्या खतरनाक स्टंट्स करती नजर आएंगी। हाल ही में ऐेश्वर्या ने अपना वजन कम किया है और वे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 12 जनवरी को संजय गुप्ता अपनी पूरी स्टार कास्ट से मिलेंगे और फिल्म के बारे में चर्चा करेंगे। जज्बा इसी वर्ष रिलीज होगी।