1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kartik aaryan new movies list bhool bhulaiyaa 4 nagzilla captain india

'भूल भुलैया 4' की चर्चा के बीच कार्तिक आर्यन की 5 बड़ी अपकमिंग फिल्में, हर जॉनर में करेंगे धमाका

Kartik Aaryan Upcoming Movies
कार्तिक आर्यन का रूह बाबा का किरदार पिछले कुछ वर्षों में बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय किरदारों में से एक बन चुका है। ऐसे में 'भूल भुलैया 4' को लेकर सामने आ रही खबरों ने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। हालांकि फिल्म की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन रूह बाबा के रूप में कार्तिक की संभावित वापसी की चर्चा पहले ही सोशल मीडिया और फिल्म प्रेमियों के बीच बड़ा विषय बन चुकी है।
 
दिलचस्प बात यह है कि 'भूल भुलैया 4' की चर्चाओं के बीच कार्तिक आर्यन ने चुपचाप अपनी पीढ़ी के अन्य सितारों के मुकाबले सबसे मजबूत और विविधतापूर्ण फिल्मों की लाइन-अप तैयार कर ली है। फिलहाल आइए जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में।
 

अनुराग बसु की अनटाइटल्ड म्यूजिकल लव स्टोरी (म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा)

कार्तिक आर्यन पहली बार मशहूर निर्देशक अनुराग बसु के साथ एक अनटाइटल्ड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा में नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म एक भावनात्मक प्रेम कहानी पर आधारित है, जिसमें कार्तिक का एक नया और इंटेंस रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा। यह उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक मानी जा रही है।

नागजिला' (फैंटेसी कॉमेडी) – निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा

'नागजिला' एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें कार्तिक आर्यन बिल्कुल अलग और मजेदार अवतार में दिखाई देंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।
 

'कैप्टन इंडिया' (देशभक्ति पर आधारित एक्शन ड्रामा) – निर्देशक शिमित अमीन

'कैप्टन इंडिया' एक वास्तविक रेस्क्यू मिशन से प्रेरित देशभक्ति पर आधारित एक्शन ड्रामा है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में कार्तिक एक साहसी और प्रेरणादायक किरदार निभाते नजर आएंगे, जिससे दर्शकों को एक और बड़े पर्दे का मनोरंजक अनुभव मिलेगा।
 

कबीर खान की अनटाइटल्ड स्पोर्ट्स ड्रामा

'चंदू चैंपियन' की सफलता के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर निर्देशक कबीर खान के साथ एक नई स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है और सभी कार्तिक को एक और दमदार, परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड भूमिका में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा के साथ फैंटेसी कॉमेडी, देशभक्ति से भरपूर एक्शन फिल्म, स्पोर्ट्स ड्रामा और संभावित 'भूल भुलैया 4' जैसी ब्लॉकबस्टर हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी, कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्मों की यह शानदार लाइन-अप उनकी बहुमुखी प्रतिभा और लगातार बढ़ते स्टारडम को दर्शा रही है। यही वजह है कि आने वाले वर्षों में वह बॉलीवुड के सबसे रोमांचक और बहुप्रतीक्षित सितारों में से एक बने हुए हैं।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
'मिर्जापुर: द मूवी' को क्या मिलेगा 'A' सर्टिफिकेट? निर्देशक गुरमीत सिंह ने बताई पूरी वजह