बॉलीवुड कपल ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के तलाक की अफवाहें कई बार सामने आई है। हाल ही में अभिषेक ने बताया कि उनकी बेटी आराध्या ने कैसे अपने पेरेंट्स के तलाक की अफवाहों पर रिएक्ट किया था।
पीपिंगमून संग बात करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, ऐश्वर्या ने आराध्या के अंदर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर काफी सम्मान भरा है। उन्होंने अच्छी तरह उसको बताया है हम दोनों क्या काम करते हैं। आराध्या ए कॉन्फिडेंट टीनेज की तरह ग्रो कर रही हैं। उनका खुद का एक ओपीनियन होता है। उनका अगर किसी बात को लेकर अलग ओपीनियन होता है तो हम लोग उसे डिसकस करते हैं।
आराध्या ने पास नहीं है मोबाइल
अभिषेक ने कहा, आराध्या अपनी पढ़ाई पर फोकस करके चलती हैं। उनके पास मोबाइल फोन नहीं है। वो 14 साल की हैं। अगर आराध्या की किसी दोस्त को उनसे बात करनी होती है तो वो ऐश्वर्या के फोन पर कॉल करते हैं। ये चीज मैंने और ऐश्वर्या ने बहुत समय पहले ही तय कर ली थी। हालांकि आराध्या के पास इंटरनेट चलाने का पूरा मौका होता है।
माता-पिता के तलाक की खबरों पर आराध्या ने कैसे किया था रिएक्ट
अभिषेक ने बताया, मुझे नहीं लगता कि उन्होंने ये किया होगा। क्योंकि उन्हें इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं। उनकी मां ने उन्हें अच्छी तरह समझाया है कि वो जो कुछ भी परिवार के लोगों के बारे में पढ़ें, सबकुछ सच नहीं होता। जैसे मेरे पेरेंट्स भी मेरे साथ पूरी तरह सच रहे हैं। हमेशा परिवार के बीच सब सच रहा है।
तलाक की खबरों पर किया रिएक्टर
अभिषेक ने कहा, तलाक पर क्या खबरें चल रही हैं, मुझे नहीं पता। मुझे जरूरत नहीं उस पर बात करने की क्योंकि मुझे पता ही नहीं है कि क्या कहानी हम दोनों को लेकर चल रही है। अगर आप सेलिब्रिटी हैं, तो लोग हर बात लेकर अनुमान लगाने लग जाते हैं। जो भी बकवास की गई है या लिखा गया है, वह पूरी तरह से गलत है। उसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है।
अभिषेक बच्चन ने कहा, वह मेरी सच्चाई जानती हैं, मैं उनकी। हम अपने परिवार में खुश हैं, जो सबसे अहम है। अगर आपको मेरे परिवार की बात करनी है, तो आपको मुझसे निपटना होगा, क्योंकि फिर आप सीमाओं के बाहर जा रहे हैं। कोई भी गलत बकवास मेरे और मेरे परिवार के बारे में मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा।
बता दें कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की दोस्ती की शुरुआत फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट से शुरू हुई थी और साल 2006 में उमरान जान और धूम के समय में उनकी ये दोस्ती प्यार में बदली। फिल्म गुरु के सेट पर अभिषेक ने एक नकली रिंग के साथ ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। साल 2007 में कपल शादी के बंधन में बंध गया।