Hanuman Chalisa
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Aashiqui 3, Siddharth Malhotra, Alia Bhatt

आशिकी 3... आलिया और सिद्धार्थ के साथ

आशिकी 3
सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट फिल्म 'आशिकी' के तीसरे संस्करण में नजर आ सकते हैं। निर्देशक मोहित सूरी फिल्म 'आशिकी' का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्माण महेश भट्ट के बैनर विशेष फिल्म्स के तहत किया जाएगा। सिद्धार्थ और आलिया की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'कपूर एंड संस' के बाद यह तीसरी फिल्म होगी।
 
सिद्धार्थ और आलिया अपने रिश्ते को भले ही ना माने, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शक फिल्मों में देखना बहुत पसंद करते हैं। सिद्धार्थ अपनी फिल्म 'इत्तेफाक' की शूटिंग पूरी कर चुके है और आज कल नीरज पांडे निर्देशित फिल्म 'अय्यारी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। साथ ही पिछले कुछ हफ्तों में कई बार सिद्धार्थ शूटिंग से समय निकाल कर मोहित सूरी के ऑफिस मैट्रिक्स जाते दिखाई दिए जहां एक बार आलिया भट्ट भी उनके साथ पहुंची थीं।
 
गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित 'आशिकी' में जहां राहुल रॉय और अनु अग्रवाल फिल्म की प्रमुख कास्ट रहे वहीं 2013 में बनी 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका थी।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
सलमान खान की नई फिल्म का नाम होगा 'भारत'!