Hanuman Chalisa
✕

कालाकांडी के बारे में 5 बातें

Updated: गुरुवार, 11 जनवरी 2018 (15:20 IST)
1. कालाकांडी सैफ अली खान की 60वीं फिल्म 
वर्सेटाइल एक्टर सैफ अली खान को बॉलीवुड में 25 वर्ष हो चुके हैं। उन्होंने दिल चाहता है, कॉकटेल, लव आजकल, ओंकारा जैसी कई सफल और बेहतरीन फिल्मों में काम किया है और कालाकांडी उनकी 60वीं फिल्म होगी। 
 
2. दीपक डोब्रियाल ने को-स्टार्स को सिखाई हरियाणवी 
फिल्म के एक गाने 'स्वैगपुर का चौधरी' में एक रॉक ट्रैक हरियाणवी लिरिक्स के साथ बना है। शूट के वक़्त एक्टर्स लिरिक्स से खुद को कनेक्ट नहीं कर पा रहे थे। ऐसे में दीपक डोब्रियाल ने सभी को गाने का मतलब समझाया तब जाकर एक्टर्स गाने के लिए मूड में आ पाए। 
 
3. कालाकांडी में अपने रोल के लिए अमिताभ बच्चन से इंस्पायर हुए नील 
कालाकांडी में नील भूपलाम अंडरवर्ल्ड डॉन और शार्प शूटर की भूमिका निभाते नज़र आएंगे। फिल्म में उनका लुक 80 के दशक में प्रचलित बेलबॉटम और टाइट शर्ट से मिलता हुआ है। नील ने इस लुक की इंस्पिरेशन अमिताभ बच्चन के किरदारों से ली है। उन्होंने अमिताभ बच्चन की कई फिल्में देखीं और उनकी स्टाइल अपनाई। 
 
4. सैफ अली खान बने कोरियोग्राफर 
सैफ अली खान वर्सेटाइल एक्टर हैं और वे हर ज़ोनर की फिल्में करना पसंद करते हैं। इसके अलावा वे नए काम करने से भी नहीं घबराते। इस फिल्म के एक वेडिंग सांग 'काला डोरिया' को उन्होंने कोरियोग्राफ किया। इसके पहले भी वे फिल्म दिल चाहता है के गाने 'वो लड़की है कहां' की स्टेप्स दे चुके हैं। 
 
5. सैफ ने दूर की नैरी की असहजता 
कालाकांडी में कैरेक्टर्स को लेकर सबसे ज़्यादा नैरी सिंह की बात की जा रही है। उन्होंने सैफ अली खान के साथ स्क्रीन शेयर की है। सैफ के साथ काम करने को लेकर फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले नारी बहुत नर्वस थीं। इसको लेकर निर्देशक अक्षत वर्मा ने सैफ से बात की, जिसके बाद सैफ ने नैरी के लिए समय निकालकर उन्हें कम्फर्टेबल किया। 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख