सम्बंधित जानकारी
- काश! कटप्पा, बाहुबली को कट्टे से कनपटी पर मारता
- योगी के मंत्री राजभर का चौंकाने वाला दावा, बिहार में इसलिए बन रही है तेजस्वी यादव की सरकार
- प्रधानमंत्री जी! आपने दुर्दांत अपराधियों के साथ मंच साझा किया है
- Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण का चुनावी प्रचार थमा, सभी सियासी दलों ने झोंकी पूरी ताकत
- कांग्रेस मतलब मुसलमान, रेवंत रेड्डी के बयान पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Bihar Voting : बिहार की 122 सीटों पर मतदान, 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर
Bihar Election Phase 2 Voting : बिहार विधानसभा चुनाव में मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण के तहत राज्य की 20 जिलों की 122 सीटों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। आज 12 मंत्रियों समेत 1302 उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 45,399 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं, इनमें से 40,073 मतदान केंद्र ग्रामीण इलाकों में हैं। बिहार की 122 सीटों के अलावा 6 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 8 विधानसभा सीटों पर भी आज उपचुनाव है।
दूसरे चरण में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, गया, सासाराम, नवादा, अररिया और किशनगंज सहित नेपाल सीमा से सटे जिलों में मतदान हो रहा है। इस चरण में पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद, भाजपा नेता नीरज कुमार बबलू, कांग्रेस नेता अजीत शर्मा समेत कई दिग्गज उम्मीदवार मैदान में हैं।
किशनगंज ज़िले में लोकतंत्र का महापर्व
— District Kishanganj (@DM_Kishanganj) November 11, 2025
*पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प के साथ मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह ...#CeoBihar #ECISVEEP #kishanganj_ready_to_vote_on_11_november_tuesday #sveepbihar #ECI #biharelections2025 #ChunavKaParv #Chiefelectoralofficerbihar #DeshKaGarv… pic.twitter.com/02QFyXp593
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को हुआ था। पहले चरण में 121 सीटों पर रिकॉर्ड 64.66% वोटिंग हुई थी। मतगणना 14 नवंबर को होगी।बिहार विधानसभा चुनावों में आज दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे इसमें बढ़-चढ़कर भागीदार बनें और मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के अपने नौजवान साथियों से मेरा विशेष आग्रह है कि वे खुद तो मतदान करें ही, दूसरों को भी…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 11, 2025
Edited by : Nrapendra Gupta
