क्या आप हैं समर ब्यूटी?
ND
यदि नहीं मालूम है तो जान लें कि दोपहर के भोजन के बाद एक कटोरी ठंडा दही या नारियल पानी एसीडिटी से छुटकारा दिलाता है।
इसके अलावा लगातार पानी पीते रहें। प्यास न लगने पर भी थोड़ी-थोड़ी देर में घूंट भरते रहें।
पानी ही क्यों आप सभी तरह के तरल पदार्थ ले सकती हैं। मसलन फ्रूट ज्यूस, कैरी का पना, आमरस, तरबूज का रस, मौसम्बी और संतरे का ज्यूस भी लेती रहें।
पानी शरीर के विषैले पदार्थों को मूत्र के जरिए बाहर निकाल देता है। इससे खून साफ रहता है और त्वचा की चमक बरकरार रहती है।

