1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

ऐसे दमकेगा चेहरा

स्वास्थ्य
अक्सर छोटी मगर काम की चीजों को हम इग्नोर कर देते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। घर पर भी घरेलू चीजों के इस्तेमाल से फेशियल, स्पा, ब्लीचिंग जैसे स्किन केयर ट्रीटमेंट आसानी से किए जा सकते हैं। केमिकलयुक्त प्रोडक्ट के बजाय घर में ही जायफल का उपयोग कर चेहरे को ग्लोइंग बनाया जा सकता है।

जायफल को घिसकर पूरे चेहरे पर लगाना चाहिए। दस मिनट बाद इसे निकालकर ठंडे पानी से धो लें। वहीं चेहरे की खूबसूरती को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाने वाली चीज यानी डार्क सर्किल को दूर करने के लिए कच्चे आलू को किसकर आँखों के नीचे लगाने से लाभ होता है।

दरदरे आटे में दही डालकर अच्छी तरह मिला लें व पूरे चेहरे पर लगा लें। दस मिनट बाद क्लॉक एवं एंटीक्लॉक वाइज घिसकर निकालें। ये स्क्रबिंग का काम करता है। इससे चेहरे पर चमक आ जाती है।
लेखक के बारे में
ND