1. सामयिक
  2. »
  3. बीबीसी हिंदी
  4. »
  5. बीबीसी समाचार

भाग्य की बरसात

अमेरिका
BBC
अमेरिका के नॉर्थ कैरोलीना शहर में एक मां बेटी ने अभूतपूर्व रूप से भाग्यशाली होने का परिचय देते हुए तीसरी बार लॉटरी जीती है।

किम्बरले मैकॉले ने एक तत्काल खुरच कर परिणाम जानने वाली लॉटरी में एक लाख डॉलर का इनाम जीता है। साल 2007 में किम्बर्ली की मां रायन केनेमर ने राज्य लॉटरी में 161,000 डॉलर जीते थे।

पर अगर आपको ये इनाम ज्यादा लग रहा हो तो आपको यह जान कर और आश्चर्य होगा कि 1991 इस अतिभाग्यशाली महिला ने 15 लाख 50 हजार डॉलर की न्यूयॉर्क लोटो लॉटरी जीती थी।

किम्बरले का कहना है कि उसे लगने लगा था कि सारे भाग्य पर उसकी मां ने ही कब्जा कर लिया है और वो इस इनाम को जीत कर बहुत ही खुश हैं। किम्बरले इस इनाम को लेने के लिए अपनी मां के साथ लॉटरी दफ्‍तर गईं।

एबीसी के अनुसार दोनों मां-बेटी लॉटरी का इनाम लेते वक्त एकदम शांत और सहज थीं। किम्बरले की मां रायन केनेमर ने कहा, 'जब आप दो बार लॉटरी का इनाम जीत चुके हों तो तीसरी बार में क्या बड़ी बात है।'

किम्बरले का कहना है कि वो इनाम के पैसे से अपना शिक्षा ऋण चुकायेगीं और एक कार खरीदेगीं।