uk water | बिक रहा है जहर मिला पानी
जेरोनिमो नाम के प्रयोग पर बवाल
BBC
बीबीसी की छानबीन में पता चला कि लंदन और पास के एक शहर लूटन में जो पानी जम-जम कहकर बेचा जा रहा है उसका यदि लगातार सेवन किया जाए तो उसमें आर्सेनिक की मात्रा खतरे के स्तर से कहीं ज्यादा है।
पवित्र मक्का शहर जाने वाले तीर्थयात्रियों को थोड़ी मात्रा में जम-जम ले जाने की अनुमति है, लेकिन सऊदी प्रशासन ने मुनाफे के लिए इसके निर्यात पर रोक लगा रखी है।
गौरतलब है कि बीबीसी ने मक्का से लाए गए जम-जम पानी की भी जांच करवाई और उसमें भी आर्सेनिक का प्रदूषण पाया गया है।
बीबीसी की ओर से की गई गुप्त रेकॉर्डिंग में लंदन और पास के शहर लूटन में दुकानदार ऐसे ग्राहकों की बात कर रहे हैं जो रोजाना ये पानी खरीदकर पीते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उनके स्वास्थ्य पर खतरा काफी बढ़ जाता है क्योंकि इससे कैंसर की बीमारी हो सकती है।
ब्रिटेन में फूड स्टैंडर्ड्स एजेंसी ने पहले भी लोगों से जम-जम नहीं पीने का अनुरोध किया है क्योंकि अधिकारियों का कहना है कि ये संदेहास्पद श्रोत से आता है।

