Thu, 23 Jul 2026

Notifications

BBChindi

इस अजगर को कैसे लगी नशे की लत

Last Updated: Thursday, 13 April 2017 (13:51 IST)
Widgets Magazine
ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने पिछले साल जब की एक लैब में छापा मारा तो उसे (ड्रग्स) बनाने वाली मशीनों और बड़े पैमाने पर नकदी की उम्मीद थी। हालांकि लैब की तलाशी लेने के बाद जो नतीजा निकला वो कुछ और था।
 
छह फीट लंबे जंगली को देखकर साफ़ तौर पर ये लग रहा था कि उसे नशे की लत लग गई है। ऐसा महसूस हो रहा था कि उसने त्वचा और सांस के रास्ते नशे की खुराक ली है। सात महीने बाद 'बेहद आक्रामक' अजगर में अब सामान्य बर्ताव के लक्षण दिख रहे हैं।
एक वाइल्ड लाइफ केयर प्रोग्राम के तहत 14 क़ैदियों ने उसकी देखभाल की। सिडनी की एक कम सुरक्षा वाली जेल में 250 जानवरों की देखभाल का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। यहां कई तरह के जानवरों की देखभाल की जाती है जिनमें कंगारू से लेकर पक्षी तक शामिल हैं।
 
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ अपराधी हथियारों और ड्रग्स के जखीरे की हिफ़ाजत के लिए ज़हरीले सांप पालते हैं। इस जंगली अजगर का क़ानूनी वजहों से अभी तक कोई नाम नहीं रखा गया है। नशे के कथित सौदागर का केस एक बार सुलझ जाने के बाद अजगर को उसके नए मालिक के पास भेज दिया जाएगा। 
BBChindi
Read more on : ऑस्ट्रेलिया पुलिस अजगर ड्रग्स नशा नारकोटिक्स सिडनी जेल Python Drugs Intoxication Narcotics Dragon Australia Police Sydney Prison